जाने व्हे प्रोटीन के सेवन से जुड़ी 5 प्रमुख भ्रांतियां...

जाने व्हे प्रोटीन के सेवन से जुड़ी 5 प्रमुख भ्रांतियां…

व्हे प्रोटीन के सेवन से जुड़ी 5 प्रमुख भ्रांतियां…

१. व्हे प्रोटीन का सेवन पेट में सूजन व गैस पैदा करता है…

यह सत्य नहीं है अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में व्हे प्रोटीन का सेवन करता है तथा इसके साथ साथ अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में पानी,फल तथा सब्जियों का सेवन या फाइबर का सेवन नहीं करता या अधिक मात्रा में शराब तथा कैफ़ीन वाले पेय पदार्थों का सेवन करता है तो इन सभी के कारण पेट में सूजन, गैस, अफारा जैसी समस्याएं पैदा होती हैं 

  • कई व्यक्तियों में इसका कारण लेक्टोंस इनटोलरेंस (lactose intolerance) तथा डेयरी उत्पादों की एलर्जी भी हो सकता है। 

इसलिए मात्र व्हे प्रोटीन के सेवन को पेट की समस्याओं का दोष देना ठीक नहीं है


२. व्हे प्रोटीन का सेवन सिर्फ बॉडी बिल्डर्स को करना चाहिए…

यह बात बिल्कुल भी सत्य नहीं है व्हे प्रोटीन का सेवन बॉडी बिल्डर्स के अलावा कोई भी व्यक्ति कर सकता है क्योंकि व्हे प्रोटीन मे जरूरी तथा गैर जरूरी सभी प्रकार के अमीनो एसिड्स मौजूद होते हैं 

जोकि हमारे शरीर में अनेक प्रकार के एंजाइम तथा हार्मोन के निर्माण के लिए अति जरूरी है 

इसके साथ साथ प्रतिदिन हमारे वजन के मुताबिक प्रोटीन का सेवन हमारे शरीर के पोषण के लिए बहुत आवश्यक है 

इसलिए प्रोटीन की दैनिक पूर्ति करने के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन कोई भी व्यक्ति आहार के रूप मे कर सकता है

“जाने व्हे प्रोटीन के सेवन से जुड़ी 5 प्रमुख भ्रांतियां” पढ़ते रहें…


३. व्हे प्रोटीन प्राकृतिक (natural) नहीं है…

व्हे प्रोटीन का निर्माण दूध से होता है दूध से पनीर को जब अलग किया जाता है उस वक्त पीछे बचे हुए तरल पदार्थ से व्हे प्रोटीन बनता है 

इसलिए यह दूध का ही डेरिवेटिव है इसलिए यह प्रकृतिक है

इसके अतिरिक्त व्हे प्रोटीन अधिक गुणवत्ता वाला होने के साथ-साथ शीघ्र पाचक भी है अर्थात आसानी से पच जाता है इसलिए व्हे प्रोटीन पूर्णता सुरक्षित, प्राकृतिक पोषण से भरपूर प्रोटीन पदार्थ है


४. व्हे प्रोटीन का सेवन करने से मांसपेशियों का आकार तेजी से बढ़ता है…

यह बात बिल्कुल भी सत्य नहीं है क्योंकि मांसपेशियों का आकार मात्र प्रोटीन के सेवन करने से नहीं बढ़ता बल्कि सही व्यायाम करने से मांसपेशियों में वृद्धि होती है 

व्हे प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करने से मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए दिन भर में जितना प्रोटीन शरीर को चाहिए उस प्रोटीन की आपूर्ति करना आसान हो जाता है इससे ज्यादा और कुछ नहीं 

मांसपेशियों का आकार बिना व्हे प्रोटीन के सेवन से भी बढ़ाया जा सकता है


५. व्हे प्रोटीन का सेवन करने से मुहांसों (acne) में बढ़ोतरी होती है…

मुहांसो मे बढ़ोतरी का कारण व्हे प्रोटीन का सेवन है यह बात किसी भी वैज्ञानिक अनुसंधान में साबित नहीं हुई है इसलिए यह बात बिल्कुल भी सत्य नहीं है

मुहांसों मे बढ़ोतरी का कारण कुछ भी हो सकता है जैसे कि किसी भी प्रकार का बैक्टीरियल संक्रमण या अनुवांशिक कारण या रोग प्रतिरोधक प्रणाली या हारमोंस के प्रति अति संवेदनशीलता इत्यादि

इसके अतिरिक्त ज्यादा भारी भरकम व्यायाम के दौरान शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की बढ़ोतरी तथा त्वचा में स्थित वसा ग्रंथियों के ज्यादा क्रियाशील होने के कारण मुहांसों में बढ़ोतरी हो सकती है 

इसलिए इसके लिए मात्र व्हे प्रोटीन के सेवन को दोषी ठहराना ठीक नहीं है


अस्वीकरण (disclaimer)… 

  • इस लेख की सामग्री व्यावसायिक चिकित्सा सलाह(professional medical advice), निदान(diagnosis) या उपचार(ट्रीटमेंट) के विकल्प के रूप में नहीं है।
  • चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा चिकित्सीय(doctor कंसल्टेशन) सलाह लें।
  • उचित चिकित्सा पर्यवेक्षण(without proper medical supervision) के बिना अपने आप को, अपने बच्चे को, या किसी और का  इलाज करने का प्रयास न करें।

Image-creditधन्यवाद to www.pixabay.com

  • “जाने व्हे प्रोटीन के सेवन से जुड़ी 5 प्रमुख भ्रांतियां” के लेखक: डॉ. वी .के. गोयल आयुर्वेदाचार्य B.A.M.S. M.D.(AM)
  • [email protected]
  • CONTACT US for consultation
    मुहासों का इलाज़ कारण व लक्षण
    लेखक

     

अधिक जानकारी के लिए कृपया hindi.curetoall.com पर जाएं और नीचे दिए गए आर्टिकल्स को भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello