गैस की रामबाण आयुर्वेदिक दवा

गैस की रामबाण आयुर्वेदिक दवा

अपचन, गैस व एसिडिटी ये ऐसी प्रोब्लेम्स हैं जिनसे आजकल अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। गलत लाइफस्टाइल, ज्यादा तला-भुना खाना, मसालेदार आहार व तनाव के कारण से अकसर ये समस्याएं होने लगती हैं।

वैसे तो अधिकतर लोगों को आहार खाने के बाद गैस तथा एसिडिटी जैसी प्रोब्लेम्स होती हैं। लेकिन कई व्यक्तियों को हर रोज सुबह जागने के तुरंत बाद ही गैस के लक्षणों का एहसास होने लगता हैं।

इसके कारण पेट दर्द, ऐंठन तथा पेट में  ब्लोटिंग जैसे लक्षणों का एहसास होने लगता है। यही कारण है कि आम तोर पे लोग गैस से छुटकारा पाने के लिए हर दिन सुबह खाली पेट गैस या तेज़ाब की दवाई लेने के आदि हैं।

जबकि ऐसा लंबे समय तक तेज़ाब व  गैस की दवा खाने से सेहत को बहुत साइड इफेक्ट्स हो सकते है। इसलिए अगर आप चाहें तो तेज़ाब या गैस आदि की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को भी अपना सकते हैं। तो आइए, Curetoall हॉस्पिटल, मुक्तसर  के आयुर्वेदिक डॉ. वी. के. गोयल (९८५५२६२६९९)  से जानते हैं कि गैस,तेज़ाब से छुटकारा कैसे पाया जाता है…

गैस से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Remedies to Get Rid of Gas problems in Hindi…

1. हींग

अगर किसी को भी सुबह उठने के बाद गैस की शिकायत होती है तो ऐसी स्थिति में हींग का प्रयोग करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • आयुर्वेद चिकित्सा में हींग को काफी ख़ास दवा माना गया है। यह वायु के दोष को शांत करने में बहुत मददगार है।

हींग में एंटी-फ्लैटुलेंट यानि अपांन वायु को बाहर निकालना, एंटीस्पास्मोडिक तथा एंटीसेप्टिक गुण मोजूद होते हैं। गैस से आराम पाने के लिए हींग को सब्जी या दाल में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसके अलावा आधे गिलास गुनगुने पानी में भी हींग को घोलकर पी सकते हैं। ऐसा करने से गैस से तुरंत आराम मिलता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि हींग खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच सही तरीके से जरूर करें।

गैस की रामबाण आयुर्वेदिक दवा हींग का इस्तेमाल गैस से छुटकारा पाने में कैसे करना चाहिए ?

हींग गैस के इलाज के लिए एक प्राकृतिक उपाय हो सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से उपयोग करना महत्वपूर्ण है। यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जो आपको हींग का उपयोग करने में मदद कर सकते हैं:

  1. हींग का पेट में सीधा सेवन: हींग को सीधे मुंह में रखकर इसे चबाने से पेट की गैस और एसिडिटी कम हो सकती है।
  2. हींग का तेल सेवन: हींग का तेल या हींग का पानी पीने से भी पेट की गैस से राहत मिल सकती है।
  3. हींग का पानी: हींग को पानी में उबालकर उसका पानी पीने से भी गैस की समस्या में लाभ हो सकता है।
  4. हींग का पाउडर: हींग का पाउडर एक चमच गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में लाभ मिल सकता है।

कृपया ध्यान दें कि यह सिर्फ एक सामान्य सलाह है और आपको इसे अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए, खासकर यदि आपकी समस्या गंभीर है या लंबे समय तक बनी रहती है।


2. जीरा पानी

गैस तथा एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप जीरे के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको सुबह जागने के बाद गैस बनती है तो  ऐसी स्थिति में जीरे के पानी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है।

इसके लिए रात को एक गिलास पानी में आधा चमच जीरा भिगोकर ढक कर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर ले। ऐसा करने से पाचन क्रिया सक्रिय रहेगी, मेटाबोलिज्म में सुधार होगा तथा शारीर का बढ़ा हुआ वज़न भी कम होगा।

जीरे का पानी पीने से पित्त तथा अन्य एंजाइम भी सक्रिय हो जाते हैं। जीरे का पानी पेट तथा आंतों में भोजन को पचाने में बहुत मददगार  होता है।

जीरा पानी से पेट की गैस से कैसे छुटकारा पायें ?

  • जीरा पानी पेट की गैस से राहत प्रदान कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक छोटी चमच्च जीरा डालें और इसे उबालें। उबालने के बाद, इसे ठंडा होने दें और फिर इसे पी लें। जीरा पानी पेट की गैस को कम करने में मदद कर सकता है।

3. अदरक का इस्तेमाल 

आयुर्वेद में अदरक को गैस के लिए एक बेहतरीन द्रव्य माना जाता है। यह कार्मिनेटिव यानि गैस को बाहर निकालने वाला के रूप में कार्य करता है।

अगर किसी भी व्यक्ति को गैस की शिकायत है तो ऐसी स्थिति में अदरक का सेवन बहुत लाभप्रद हैं। अदरक में पाए जाने वाले गुण गैस तथा एसिडिटी को कम करने में बहुत कारगर होते हैं।

इसके लिए अदरक का रस निकाल लेंना चाहिए । इसको गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करें। अगर चाहें तो इसमें थोडा शहद भी मिलाया जा सकता हैं। इस उपाय को करने से आपको तुरंत ही गैस से आराम मिलेगा। आप हरदिन सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।

पेट की गैस से निजात पाने के लिए अदरक का इस्तेमाल कैसे करें ?

अदरक का उपयोग पेट की गैस से राहत प्राप्त करने के लिए एक अच्छा प्राकृतिक उपाय है। नीचे कुछ तरीके दी गई हैं जिनसे आप अदरक का उपयोग कर सकते हैं:

  1. अदरक का चाय: एक छोटी चमच्च अदरक को बारीक काटकर पानी में उबालें। फिर इसमें चाय पत्तियां डालकर चाय बनाएं। अदरक की चाय पेट की गैस को कम करने में मदद कर सकती है।
  2. अदरक का रस: एक छोटा टुकड़ा अदरक को छीलकर कुचलें और इसका रस निकालें। फिर इस रस को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से गैस से राहत मिल सकती है।
  3. अदरक का खाना: खाने में थोड़ा अदरक डालने से भी पेट की गैस कम हो सकती है। आप अदरक को ग्रेवी, सूप या सब्जी में भी उपयोग कर सकते हैं।

कृपया ध्यान दें कि अगर आपको ज़्यादा गैस की समस्या है या यह समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित हो सकता है।


4. पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल 

  • हर दिन सुबह खाली पेट पुदीने का पानी प्रयोग करने से भी गैस से काफी राहत मिलती है। इसके लिए कुछ पुदीने की पत्तियां लेनी चाहिए। इन्हें थोडा पानी में उबालकर फिर छानकर पीने से बहुत लाभ होता है।

अगर चाहें तो पूरी रातभर के लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए हैं ओर अगली सुबह खाली पेट इसको सेवन कर  सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी मानी जाती है। इसके सेवन से पेट की जलन तथा गर्मी शांत होती है। साथ ही साथ गैस तथा एसिडिटी के लक्षणों से भी छुटकारा मिलता है

पुदीने की पत्तियां पेट की गैस को कैसे ठीक करती है ?

पुदीने की पत्तियां पेट की गैस को कम करने में मददगार हो सकती हैं। पुदीने के ताजगी से भरपूर और आरामदायक गंध वाले तत्वों के कारण, यह पेट की संचार को बढ़ावा देती है और गैस को निकालने में मदद करती है। नीचे दिए गए तरीके से आप पुदीने की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं:

  1. पुदीने की चाय: पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर चाय बना सकते हैं। इसे पीने से पेट की गैस कम हो सकती है।
  2. पुदीने का पानी: पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करके पीने से भी गैस से राहत मिल सकती है।
  3. पुदीने का रस: पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी गैस से राहत मिल सकती है।
  4. पुदीने का चटनी: पुदीने की पत्तियों को बारीक काटकर दही के साथ मिलाकर चटनी बना सकते हैं। इसे भोजन के साथ लेने से भी गैस कम हो सकती है।

कृपया ध्यान दें कि यदि आपको गैस की समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित हो सकता है।


5. केला

आयुर्वेद में केले को गैस तथा एसिडिटी के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। केले में पोटैशियम काफी मात्रा में होता है जो एसिडिक एपिसोड को दूर करने में बहुत मददगार है।

अगर कोई भी रोजाना केले का सेवन करेंगे तो इससे गैस तथा कब्ज से छुटकारा मिलता है। साथ ही केला खाने से मल त्याग भी आसानी से होने लगता है।

पेट की गैस के लिए केले का इस्तेमाल कैसे करें ?

केला पेट की गैस से निजात पाने में मदद कर सकता है। यहाँ कुछ तरीके हैं जिनसे आप केला उपयोग कर सकते हैं:

  1. केला खाना: रोजाना एक केला खाने से पेट की गैस कम हो सकती है। केले में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है जो पाचन को सुधारने में मदद कर सकती है।
  2. केले का शेक: केले का शेक बनाकर पीने से भी गैस की समस्या में राहत मिल सकती है। इसमें दूध या दही के साथ मिलाकर पीने से और भी लाभ हो सकता है।
  3. केले का चिप्स: अगर आप चाहें तो आप केले के चिप्स भी बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है और पेट की गैस को कम करने में मदद कर सकता है।

कृपया ध्यान दें कि यदि आपको गैस की समस्या बार-बार हो रही है या यह लंबे समय तक चल रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित हो सकता है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello